तेलुगु सिनेमा के ‘गॉड ऑफ मासेस’ नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2: थांडवम’ की रिलीज पर ब्रेक लग गया है। 5 दिसंबर 2025 को बड़े धमाके के साथ रिलीज होने वाली यह फिल्म आखिरी घंटों में ही कोर्ट के आदेश से रुक गई। वजह? प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स एंटरटेनमेंट और इरोज इंटरनेशनल के बीच 10 साल पुराना 28 करोड़ रुपये का वित्तीय विवाद। लेकिन इस संकट में बालकृष्ण ने फैंस के लिए बड़ा त्याग किया है – अपनी 40 करोड़ की फीस में से 7 करोड़ रुपये (लगभग 17.5%) कुर्बान कर दिए
फिल्म के निर्देशकश्रीनू ने भी 35 करोड़ की फीस से 4 करोड़ लौटा दिए, ताकि ड्यूज क्लियर हो सकें और रिलीज पटरी पर लौटे। विवाद की जड़ 2015 का है, जब 14 रील्स ने इरोज के साथ ‘आगाडु’ और ‘1: नेनोकाडिने’ फिल्मों के लिए एग्रीमेंट किया। 2019 में मद्रास हाईकोर्ट ने 11 करोड़ + ब्याज का आदेश दिया, लेकिन पेमेंट नहीं हुआ। अब यह रकम 28 करोड़ हो चुकी है। इरोज ने अखंडा 2 की रिलीज रोकने के लिए अपील की, और डिवीजन बेंच ने इंजंक्शन जारी कर दिया।
2021 की ‘अखंडा’ ने 200 करोड़+ कमाए थे, और सीक्वल में बालकृष्ण का एक्शन अवतार फिर धमाल मचाने को था। लेकिन यह विवाद ने सबको चौंका दिया। क्या यह त्याग रिलीज को नया डेट दे पाएगा? मेकर्स जल्द कोर्ट में पेमेंट का वादा कर रहे हैं।
