जाते नहीं कहीं रिश्ते पुराने… कार्तिक आर्यन के गाने पर बहन ने की ब्राइडल एंट्री, ग्वालियर में हुई शादी

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी की शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ग्वालियर में हुई इस रॉयल वेडिंग के दौरान कृतिका ने अपने भाई के सुपरहिट गाने ‘जाते नहीं कहीं रिश्ते पुराने’ पर ब्राइडल एंट्री की,  लाइट पिंक लहंगे में सजी दुल्हन कृतिका का डांस स्टेप्स देखकर फैंस भावुक हो गए, क्योंकि गाना भाई-बहन के रिश्ते की याद दिलाता है। यह पल न सिर्फ फैमिली बॉन्डिंग को हाइलाइट करता है,

शादी की रस्में ग्वालियर के एक लग्जरी रिजॉर्ट में संपन्न हुईं, जहां कार्तिक ने ब्रदर ऑफ द ब्राइड की भूमिका निभाई।फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई-बहन का प्यार देखकर आंसू आ गए!” जबकि दूसरे ने कहा, “परफेक्ट ब्राइडल एंट्री, कार्तिक का गाना शादियों का फेवरेट बन गया।”

 

Scroll to Top