बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया, जिससे पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस ‘ही-मैन’ की यादें उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। लेकिन सौभाग्य से, फैंस को बड़े पर्दे पर उन्हें एक बार फिर निहारने का मौका मिलेगा। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के अलावा एक और क्लासिक रिलीज होने वाली है, जो निधन के बाद धर्मेंद्र को अमर कर देगी।
”इक्कीस’ धर्मेंद्र की अंतिम प्रमुख फिल्म है, जो परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर आधारित है। धर्मेंद्र को ‘शोले: द फाइनल कट’ में भी देखा जा सकेगा। 1975 की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ का यह 4K रीमास्टर्ड वर्जन 50वीं वर्षगांठ पर 12 दिसंबर 2025 को 1500 से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज होगा। इसमें धर्मेंद्र वीरू के धांसू किरदार में चमकेंगे, साथ ही अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और असरानी जैसे सितारे। यह रिलीज निधन के ठीक 18 दिन बाद होगी, जो फैंस के लिए भावुक पल साबित होगी।
