क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मच्हल की शादी नवंबर 23, 2025 को सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना के हार्ट अटैक जैसे लक्षणों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, संगीत और हल्दी समारोह हो चुके थे, लेकिन इस स्वास्थ्य संकट ने सबको स्तब्ध कर दिया। उधर, पलाश को भी वायरल इंफेक्शन और तनाव से एसिडिटी की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया।परिवार ने प्राइवेसी की अपील की, लेकिन सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के आरोपों ने आग में घी डाल दिया।
शादी स्थगित होने के तुरंत बाद, इंस्टाग्राम यूजर मैरी डी’कोस्टा ने रेडिट और स्टोरीज पर पलाश के साथ कथित फ्लर्टी चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए।8 मई 2025 के इन मैसेजेस में पलाश ने लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को ‘सख्त’ बताते हुए स्विमिंग, स्पा और बीच वॉक के लिए आमंत्रित किया। स्मृति से मिलने को ‘हर 3-5 महीने में एक बार’ कहकर उन्होंने रिश्ते पर सवाल उठाए। ये चैट्स वायरल होते ही नेटिजंस ने पलाश को ‘चीटर’ करार दिया, जिससे स्मृति ने प्री-वेडिंग पोस्ट्स डिलीट कर दी
इन आरोपों के बीच पलाश की कजिन नीति ताक ने इंस्टाग्राम पर बचाव किया। उन्होंने लिखा, ‘वो क्रिटिकल कंडीशन में हैं… बिना सच जाने जज न करें। टेक्नोलॉजी ने अफवाहों को तेज कर दिया है, उनके लिए प्रार्थना करें।’550122 पलाश की बहन पलक मच्हल ने भी शादी स्थगित होने की पुष्टि की और प्राइवेसी का अनुरोध किया।
