Telangana News: हैदराबाद में डीजीपी बी शिवधर रेड्डी के सामने 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. इन माओवादियों में कोय्यदा सांबैया, अप्पासी नारायण और मुचाकी सोमादा शामिल हैं. सरेंडर करने वाले माओवादियों ने एक एके-47 राइफल, दो एसएलआर राइफल, चार 303 राइफल, एक जी3 राइफल और 346 राउंड गोलियां सौंपी.
