भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ आ रहा है। तालिबान सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री नूरुद्दीन आज़ीज़ी 19 नवंबर 2025 को दिल्ली पहुंच रहे हैं, जो पांच दिनों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह दौरा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की अक्टूबर 2025 की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हो रहा है, जो तालिबान के सत्ता हासिल करने के बाद सबसे उच्च स्तरीय संपर्कों में से एक है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद है, जो क्षेत्रीय भू-राजनीति में भारत की रणनीतिक स्थिति को और सशक्त कर सकता है
आज़ीज़ी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार बढ़ावा देना जिसमें उन्होंने भारतीय व्यापार अधिकारियों से बैठक की हे और दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में भाग लेंगे
इस यात्रा से अफगान व्यापारियों को क्षेत्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। मुत्तकी की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार समिति बनाने पर सहमति जताई है जिसमें को अफगानिस्तान के खनिज और ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।
