Naugam Blast: विस्फोट ने नौगाम थाने को कर दिया तबाह? FSL टीम हुई चूक

Naugam Blast: नौगाम थाने में विस्फोट हुआ लेकिन यह कोई आतंकवादी हमला नहीं था. इस हमले में पुलिसकर्मी सहित नौ की मौत हो गई थी.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम थाने में एक बड़ा धमाका हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत ओर 27 से 30 के करीब लोग घायल हो गए यह घटना 15 नवंबर 2025 की रात की है लगभग 11:20 के समय में  एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। यह विस्फोट कोई आतंकवादी हमला नहीं था बल्कि फोरेंसिक जांच के दौरान मानवीय चूक से हुई दुर्घटना थी।
15 नवंबर की रात को जब FSL टीम जब्त विस्फोटकों के सैंपलिंग की प्रक्रिया में लगी हुई थी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार ही काम चल रहा था। जांच के दौरान पदार्थ को करीब से देखने के लिए जो लाइट इस्तेमाल की जाती हैं उस लाइटिंग की तीव्रता बढ़ा दी गई। इससे उत्पन्न गर्मी ने रासायनिक मिश्रण को अस्थिर कर दिया। जिससे अचानक विस्फोट हो गया।
विस्फोट इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत जमींदोज हो गई, आग लग गई और आसपास की कई गाड़ियां जल गईं। फायर टेंडर और एम्बुलेंस तुरंत पहुंचे, लेकिन तब तक भारी तबाही हो चुकी थी।
यह विस्फोट सामग्री वही थी जो दिल्ली ब्लास्ट हादसे के बाद जब्त किया गया था। इसे जम्मू कश्मीर के नौगाम थाने में लाया गया था। और इसकी वहां जांच की जा रही थी ।
Scroll to Top