हैदराबाद में 15 नवंबर 2025 को आयोजित भव्य ग्लोब ट्रॉटर इवेंट ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को एक नया रोमांचक अध्याय दिया। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित महेश बाबू स्टारर फिल्म का आधिकारिक टाइटल ‘वाराणसी’ घोषित किया गया, साथ ही सुपरस्टार का पहला लुक भी रिवील हुआ। लेकिन इस उत्साह के बीच निर्देशक राजामौली की निराशा ने सबका ध्यान खींचा। इवेंट के दौरान उन्होंने लीक हुई फिल्म की झलक पर खुलकर दुख जताया, कहते हुए कि सारी मेहनत बेकार चली गई। यह घटना सिनेमा प्रेमियों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजामौली की नाराजगी का सबब यही लीक था। स्टेज पर बोलते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा, “कल आधी रात के बाद, इतनी सावधानियां बरतने के बावजूद, टेस्ट वीडियो की स्क्रीनिंग के दौरान किसी ने ड्रोन से शूट कर लीक कर दिया। हमने सब कुछ परफेक्ट प्लान किया था, लेकिन यह सब बेकार हो गया।” उनकी यह बात फैंस के बीच वायरल हो रही है, जो सिनेमा की गोपनीयता पर सवाल उठा रही है। राजामौली की यह प्रतिक्रिया ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स के बाद उनकी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
‘वाराणसी’ एक ग्लोबल एडवेंचर फिल्म है, जो अफ्रीकी लोककथाओं और इंडियाना जोन्स से प्रेरित बताई मीडिया के अनुसार फिल्म ने 25 मार्च 2027 में रिलीज होनी है लीक के बाद इवेंट सफल रहा
