बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के परिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद ने अब कोर्ट की चौखट पर नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान करिश्मा की बेटी समैरा कपूर ने आरोप लगाया कि उनकी अमेरिकी यूनिवर्सिटी की फीस पिछले दो महीनों से नहीं भरी गई है। यह दावा उनके पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर सौतेली मां प्रिया कपूर के खिलाफ चल रहे केस के बीच सामने आया। जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों को फटकार लगाते हुए कहा, “मेलोड्रामा बंद करो, मैं इस पर 30 सेकंड से ज्यादा समय नहीं दूंगी।
सुनाई 14 नवम्बर को हुयी जहा सुनवाई 14 नवंबर को हुई, जहां समैरा के वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि बच्चों की संपत्ति प्रिया के पास है, इसलिए शिक्षा खर्च उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “समैरा की यूएस यूनिवर्सिटी फीस दो महीने से पेंडिंग है।” दूसरी ओर, प्रिया के वकील राजीव नायर ने इनकार किया और दावा किया कि सभी खर्च समय पर किए गए हैं
विवाद की जड़ संजय कपूर की मौत से जुड़ी है, जो 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते हुए दिल का दौरा पड़ने से चल बसे। करिश्मा से 2016 में तलाक के बाद संजय ने प्रिया से शादी की। समैरा और भाई कीआन का आरोप है कि प्रिया ने 21 मार्च 2025 की वसीयत जाली बनाई है और बच्चों का कहना हे की हमें भी वसीयत में हिस्सा मिले
