जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 29 से अधिक लोग घायल हो गए। यह विस्फोट हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटकों की सैंपलिंग के दौरान हुआ। मरने वालों में 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल हैं, जबकि घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी ही हैं। डीजीपी नलिन प्रभात ने इसे हादसा बताया है, लेकिन जांच जारी है। यह घटना पूरे क्षेत्र में दहशत फैला रही है।
आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें पढ़े-लिखे लोग और डॉक्टर जैश-ए-मोहम्मद व अंसार गजवाए-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़े थे। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए थे, जिन्हें जांच के लिए नौगाम थाने लाया गया। फोरेंसिक टीम नमूने ले रही थी तब अचानक ब्लास्ट हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि हैंडलिंग में लापरवाही या विस्फोटक की अस्थिरता कारण हो सकती है।
घायलों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ कि हालत गंभीर बताई जा रही है डीजीपी ने कहा कि यह दुर्घटना थी, न कि कोई सुनियोजित हमला, लेकिन पूरी जांच FSL और अन्य एजेंसियों से कराई जा रही है
