नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को हुए भयानक विस्फोट ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। अब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लाल किला ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान का सीधा हाथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर के तहत सख्त कार्रवाई होगी। यह दावा भारत-पाकिस्तान तनाव को नई ऊंचाई दे रहा है।जंहा जनता में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है
मंत्री बिट्टू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विस्फोट की साजिश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी तत्व शामिल हैं। उन्होंने खुलासा किया कि सीमा पर फेंसिंग टूटने के बाद बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भारत में घुसपैठिए भेजे गए। यह ब्लास्ट चार गाड़ियों से जुड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसमें डॉक्टर उमर नबी और डॉ. मुजम्मिल जैसे संदिग्ध फरीदाबाद से विस्फोटक लाए। एनआईए की जांच में पुलवामा लिंक भी उभर रहा है, जो पाकिस्तान की ISI से जुड़ा बताया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने इस हमले को आतंकी हमला कहा है केंद्रीय मंत्री ने कहा है जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनायी जाएगी और सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा जिसपे पीएम मोदी जी ने शोक व्यक्त किया है पीएम मोदी ने दोषी को सजा दिलाने का संकल्प लिया है यहां हमला पाकिस्तान और बांग्लादेश के आपसी संबंध मजबूत होने का एक परिणाम भी हो सकता है
