वीरू से मिले जय… खुद ड्राइव करके धर्मेंद्र का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे अमिताभ बच्चन,

बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। ‘शोले’ फिल्म के जय-वीरू की जोड़ी ने 50 साल बाद फिर सुर्खियां बटोरीं, जब 83 वर्षीय बिग बी ने खुद कार ड्राइव कर 89 वर्षीय धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। यह इमोशनल पल कैद करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां फैंस पुरानी यादें ताजा कर भावुक हो उठे।

धर्मेंद्र हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने कुछ दिनों इलाज कराया। डिस्चार्ज होने के बाद घर लौटे   अमिताभ बुधवार शाम मुंबई की सड़कों पर अपनी लग्जरी कार में नजर आए। अमिताभ बच्चन उनसे मिलने अकेले गए  थे बिना अपने ड्राइवर के जो उनके फिटनेस और दोस्ती की मिसाल बन गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार लगा दी, “जय-वीरू की जोड़ी अमर है!” अमिताभ की यह सरप्राइज विजिट ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि उम्र के इस पड़ाव पर खुद ड्राइव करना दुर्लभ है।

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने बहुत हित फ़िल्में साथ की है तब से उनकी दोस्ती भी हित और मजबूत हो गयी है अमिताभ कहते है पुराने मित्र से मिलना और उनकी स्वस्थ कि जानकारी लेना उनके लिए प्राथमिकता है

Scroll to Top