IPL 2026 & Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) से अलग हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MI और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ट्रेड की बात चल रही है, जिसमें अर्जुन को LSG भेजा जाएगा। बदले में MI को शार्दुल ठाकुर मिल सकते हैं
अर्जुन को MI ने 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन में उन्हें एक भी मैच नहीं खेलने को मिला। वहीं, शार्दुल ने LSG के लिए 10 मैचों में 13 विकेट झटके। यह ट्रेड BCCI की मंजूरी के बाद दिसंबर के मिनी ऑक्शन से पहले फाइनल हो सकता है।
रणजी ट्रॉफी 2025 में अर्जुन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है उन्होंने गोवा की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच की दूसरी पारी में वे 5 गेंदों पर डक पर आउट हो गए। पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया ,यह मैच इंदौर में खेला गया था वहीं गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए और दूसरी में 1 विकेट लिया था।
