सारांश: NIA ने फरीदाबाद के जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है, 10 नवंबर को लाल किला विस्फोट के पीछे जेश–ए–मोहम्मद की साजिश थी। डॉक्टरों व मौलवियों समेत 8-10 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनके घरों से 3,000 किलो विस्फोटक भी जब्त किया गया, जिसमें 2,563 किलो की बड़ी खेप है। मामला अब NIA के पास हैं
Red fort blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के पीछे की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। NIA और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़े पूरे जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) मॉड्यूल को तहस-नहस कर दिया है।
इस कार्रवाई में कई डॉक्टरों और मौलवियों समेत आठ से दस संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, इनके घरों से करीब 3,000 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इस घटना में कम से कम आठ से बारह लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विस्फोट की घटना 10 नवंबर की शाम करीब सात बजे की थी जो लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास घटी, जब एक ह्युंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ था। जांच में पता चला कि यह ANFO (अमोनियम नाइट्रेट और फ्यूल ऑयल) से बने बम का विस्फोट था, जो फरीदाबाद से जब्त विस्फोटकों से मिलता-जुलता पाया गया है।
मुख्य संदिग्ध, पुलवामा के डॉक्टर उमर मुहम्मद (जिसका कोड नाम उमर अन-नबी है), मॉड्यूल के साथियों की गिरफ्तारी के बाद घबरा गया और कार में ही विस्फोट कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह संभवतः एक आत्मघाती हमला था, लेकिन समय से पहले फटने के कारण क्षति सीमित रही। एनएसजी, फॉरेंसिक टीमें और दिल्ली पुलिस की संयुक्त जांच से यह खुलासा हुआ है अभी भी जांच जारी है
Delhi Blast News : लाल किले के पास कार विस्फोट से 10 लोगों की मौत

