दिल्ली के रेड फोर्ट के पास कार ब्लास्ट की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। एनआईए ने इसे आतंकी साजिश बताते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियां 24×7 निगरानी कर रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान जोगबनी जैसे बॉर्डर पॉइंट्स पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई, ताकि कोई घुसपैठ न हो। सोशल मीडिया पर #DelhiCarBlast और #NepalBorderAlert ट्रेंड कर रहे हैं, जहां लोग सुरक्षा व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘साजिश’ करार देते हुए कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया। यूएस दूतावास ने भी सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी, क्योंकि ब्लास्ट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है,
लेकिन नेपाल सीमा पर विशेष चिंता है। खुफिया एजेंसियों को डर है कि यह ब्लास्ट आतंकी मॉड्यूल्स की नई रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जो जम्मू-कश्मीर और गुजरात में हाल ही में पकड़े गए नेटवर्क से जुड़ा हो। विशेषज्ञों का मानना है कि खुले बॉर्डर से हथियारों या विस्फोटकों की तस्करी का खतरा बढ़ गया है।
इस घटना से दिल्ली के पुरानी आशंका जाता रहीं हे जहां प्रतीकात्मक स्थानो पर हमले का इतिहास रहा हैं बताया जा रहा है दिल्ली में हाई अलर्ट अभी भी जारी किया है घटना वाले स्थान पर किसी का आना जाना माना हे मीडिया और फोर्सेस के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नही आ सकता है दिल्ली मे अभी भी सनसनी मची है लोग डरे हुए हैं
इसी बीच नेपाल ने बोर्ड पर हाई अलर्ट कर दिया है
