धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। 89 साल के दिग्गज अभिनेता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी ऑब्जर्वेशन में हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने लिखा, “मैं धरम जी के लिए चिंता करने वालों का शुक्रिया अदा करती हूं। वो अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए हैं। उनकी लगातार मॉनिटरिंग हो रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके कल्याण और जल्दी रिकवरी की प्रार्थना करने की रिक्वेस्ट करती हूं।
सनी देओल की टीम ने भी बयान जारी कर कहा कि धर्मेंद्र स्थिर हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। अफवाहें न फैलाएं, प्रार्थना करें। वेंटिलेटर पर होने की कुछ रिपोर्ट्स आईं, लेकिन परिवार और टीम ने इसे खारिज किया है।
Winter Skin Care: क्या आपकी स्किन भी सर्दियों हो जाती है Dry? तो ये टिप्स आयेंगे आपके काम; चमकेगा चेहरा
अस्पताल में हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई स्टार्स उनसे मिलने पहुंचे।
धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस और मीडिया की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मुंबई पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
