बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को लगातार टारगेट करने का मामला गरमा गया है। शो के मेकर्स और होस्ट सलमान खान की फटकार के बाद तान्या के मैनेजर मनीष शर्मा ने खुलकर गुस्सा जाहिर किया है। वीकेंड का वार एपिसोड में तान्या को सिंगल आउट कर आलोचना करने पर मनीष ने इसे ‘एकतरफा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस हाउस में सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के बारे में बात करते हैं, फिर तान्या को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
मनीष शर्मा ने बताया कि तान्या ने शो की शुरुआत से ही गरिमा बनाए रखी है और कभी किसी को जानबूझकर ठेस नहीं पहुंचाई। “तान्या इतनी ग्रेसफुल हैं, उन्होंने कभी बुरी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया,” मनीष ने कहा। लेकिन सलमान खान की तीखी फटकार, जिसमें तान्या के ‘कैलकुलेटेड गेम’ पर सवाल उठाए गए, मनीष का मानना है कि शो की टीम तान्या को नेगेटिव दिखाने पर तुली है, जो अनफेयर है।
खासकर आमाल मल्लिक के तानों ने तान्या को रुला दिया। लेटेस्ट प्रोमो में आमाल ने तान्या को ‘जगत माता’ कहकर चिढ़ाया और उनकी हर हरकत पर व्यंग्य कसा, जैसे दाल शेयर करने पर ‘कितनी दयावान लड़की है ये’। इससे तान्या टूट गईं और फरहाना भट्ट ने उन्हें कंट्रोल किया। मनीष ने आमाल के ‘लूज टेम्पर’ पर तंज कसा, कहा कि वह अपनी फैमिली लिगेसी को खराब कर रहे हैं। “आमाल की दोस्ती कन्वीनियंस की थी, जब सलमान तान्या की तारीफ करते थे तो जुड़ गए, अब गेम के लिए खिलाफ बोल रहे हैं,” मनीष ने खुलासा किया। मनीष की बात सुनकर फेंस भी सहमत हैं और तानिया के लिए अपनी एकता दिखा रहे है सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर तानिया ट्रेंड कर रहा है कुछ यूजर का कहना हे बिग बॉस बेकार शो हे जंहा सिलेब्रिटी के साथ अलग भेद भाव हो रहा हे सलाम खान की डांट से कुछ यूजर नाराज नजार आ रहे है
