बिग बॉस 19 का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के परिवार ने अमाल मलिक की मौसी रोशन गैरी भिंडर के खिलाफ लीगल एक्शन ले लिया है। एक यूट्यूब इंटरव्यू में फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहने वाली टिप्पणी पर परिवार ने गहरी नाराजगी जताई है। यह घटना शो के बाहर हुई, लेकिन इससे बिग बॉस हाउस के अंदर भी तनाव बढ़ गया है। फरहाना भट्ट, जो कश्मीरी एक्ट्रेस और नेशनल लेवल की टेक्वॉन्डो एथलीट हैं, शो में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं।
अक्टूबर में फिफाफूज यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान रोशन गैरी भिंडर ने फरहाना के बारे में कहा, “ईविल। आतंकवादी। सॉरी, मैं ये नहीं कहना चाहती, लेकिन वो उन राक्षसों जैसी है जो लोगों का खून पीने के बाद हंसते हैं।” यह बयान अमाल मलिक के परिवार का हिस्सा होने के कारण और भी विवादास्पद हो गया, क्योंकि अमाल भी बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट हैं। परिवार का मानना है कि यह टिप्पणी न केवल मानहानिकारक है, बल्कि सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ भी। बिग बॉस 19, जो 24 अगस्त को सलमान खान के होस्टिंग में शुरू हुआ, पहले ही इमोशंस और ट्विस्ट्स से भरा पड़ा है, लेकिन यह बाहरी टिप्पणी शो को नई ऊंचाई दे रही है
उन्होंने इस वीडियो को तत्काल हटने को कहा है फरहाना के घर वालों का कहना है कि ये बयान फरहाना की छाभी खराब कर रहा है फरहाना के घर वालों ने एक करोड़ रुपये की मांग की है उनका बोलना हे ये नेशनल कमीशन फॉर वुमन और महाराष्ट्र स्टेट वुमन कमीशन को कॉपी भेजी गई वकील के जरिए जारी प्रेस नोट में परिवार ने कहा, “हम गहरे दुख में हैं। हम कीचड़ उछालने के बजाय कानूनी रास्ता चुन रहे हैं।” यह कदम फरहाना की इमेज और इमोशनल हेल्थ को बचाने के लिए उठाया गया। हैं फरहाना के फैमिली का यह एक्शन शो के बाहर की राजनीति को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर #FarrhanaBhatt ट्रेंड कर रहा है, जहां फैंस परिवार के समर्थन में उतर आए हैं।
