Bigg Boss 19: अमाल मलिक और दीपक चाहर की बहन मालती के बीच क्या चल रहा है? क्यों बोली- मेरे पापा को सब पता है…

🔥 Trending Deals You Can’t Miss Sponsored
BEST SELLER

🔥 Smart Health Ring

Track Sleep, Heart Rate & Fitness 24x7

₹28,499 (Save Now)

🛒 Buy Now
HOT DEAL

⚡ Gaming Laptop

RTX Power + Ultra Performance Beast

Limited Stock ⚠️

🔥 Check Deal
TOP RATED

☀️ SPF 50 Sunscreen

No White Cast + Water Resistant

4.6 ⭐ (700+ Reviews)

Buy Now
63% OFF

⌨️ Mechanical Keyboard

Wireless RGB Gaming Keyboard

300+ Bought Recently

🛒 Buy Now
  • बिग बॉस 19: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने अमाल मलिक को किया कैमरे पर एक्सपोज, हुआ बड़ा खुलासा
    3 नवंबर 2025 :
    बिग बॉस 19 में नए ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। शो जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे घरवालों के चेहरे से नकाब उतरते जा रहे हैं। शो में अब एक बड़ा खुलासा होते हुए नजर आ रहा है, जब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने सिंगर अमाल मलिक को कैमरे पर एक्सपोज किया। दोनों के बीच पहले से ही रिश्ते को लेकर अफवाहें थीं, लेकिन मालती के इस खुलासे ने पूरे घर को हिलाकर रख दिया।
    क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने अमाल मलिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मालती ने शो में बताया है कि वो और अमाल पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मालती ने अमाल की पोल खोलते हुए कहा कि दोनों शो से पहले कई बार मिल चुके हैं और फोन पर भी बातें हुई हैं।
    बिग बॉस 19 जैसे ही अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से घरवालों के चेहरे के मास्क भी उतर रहे हैं। अब शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने अमाल मलिक को कैमरे पर एक्सपोज कर दिया है। अमाल और मालती शो में आने से पहले करीबी दोस्त रह चुके हैं। इस सच को दोनों ने अब तक छिपाकर रखा था, जो अब सबके सामने आ चुका है।
    शो के लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर अपने खास दोस्त अमाल मलिक को सबके सामने एक्सपोज करती दिखीं। प्रोमो में देख सकते हैं कि मालती के दावों के बाद अमाल मलिक बोले- मालती जी मंडली बैठाकर फिर हमारी बातें कर रही हो। तुम दुनिया को दिखाना चाहती हो कि मैं बेवकूफ हूं। फिर तान्या ने बताया कि अमाल ने उनसे कहा कि वो बाहर मालती से 5 मिनट के लिए पहले मिल चुके हैं। इस बात पर मालती चुप नहीं रहीं। उन्होंने कहा- अमाल ने मुझे बैठाकर 4 गाने सुनाए थे। वो 5 मिनट में कैसे हो सकते हैं।
    अमाल की बातों से नाराज मालती ने सिंगर से कहा- बोलूं मैं क्या पूरा? मेरे पापा तक को पता है कि हम कब मिले, कहां मिले और क्या है? तू कैमरे पर कैसे झूठ बोल सकता है। मैं 2 मिनट में साबित कर सकती हूं। अमाल इसपर मालती से बोले- हम 10 मिनट के लिए मिले थे…मगर मालती चिल्लाते हुए बोलीं- हम किसी पार्टी में नहीं मिले थे। ये नैरेटिव मैंने ही बताया था। हम लोगों ने ही डिसाइड किया था। चुप रह तू अभी।
    मालती की इन बातों पर अमाल ने उनसे कहा कि वो कैमरे पर उनकी बेइज्जती न करें। अमाल और मालती की बातों से इतना तो साफ हो गया है कि दोनों शो से पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। मगर उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को शो में छिपाकर रखा था, जो अब सबके सामने आ चुका है।
    बता दें कि फरहाना भट्ट को पहले ही मालती और अमाल के रिश्ते पर शक हो गया था, क्योंकि मालती ने जबसे बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। तभी से वो अमाल मलिक के सबसे ज्यादा क्लोज नजर आ रही हैं। अमाल के कपड़े भी मालती पहनती रहती हैं। उनका हेयरबैंड, चश्मा भी यूज कर लेती हैं। अमाल भी मालती को लेकर केयरिंग दिखते हैं।
    मालती के लिए अमाल का सॉफ्ट बिहेवियर देखकर फरहाना एक दफा शो में कहती दिखी थीं कि अमाल का मालती के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। मगर किसी को ये नहीं पता था कि दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। अब दोनों के बीच डेटिंग चली या फिर उनका रिश्ता दोस्ती का था। ये भी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।

🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!

Capture Like a Pro with 50MP Power 📸

👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top