कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं, और इसी बीच उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें एक शानदार सरप्राइज दिया। हर्ष ने भारती को Bvlgari Serpenti Tubogas वॉच गिफ्ट की, जो 18 कैरेट रोज गोल्ड और स्टेनलेस स्टील से बनी है। इस लग्जरी वॉच की कीमत करीब 20.50 लाख रुपये है, जिसमें डायमंड-सेट बीजल और ग्रीन लैकर्ड सोलेइल डायल है। ये गिफ्ट न सिर्फ भारती को इमोशनल कर गया, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रियंका चोपड़ा, जो Bvlgari की ग्लोबल एंबेसडर हैं, ने भी इस पर दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस वॉच को खोलते हुए आंसू बहा लिए। उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा को ये वॉच उनके हाथ में देखकर ही उन्हें पसंद आई थी। कलर्स टीवी के दोस्तों ने भी उन्हें खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। व्लॉग में भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा, “प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी ले ली वॉच। सुन रही हो क्या?” हर्ष ने हंसते हुए पूछा, “क्या वो तुम्हारा व्लॉग देखेंगी?” भारती ने फैंस से अपील की कि वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रियंका तक पहुंच जाए। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ, और लाखों व्यूज बटोर लिया।
इस पर प्रियंका चोपड़ा ने बहुत प्यारा कमेन्ट करते हुए कहा में तुम्हें देख रहीं हु तुम पर ये बहुत अच्छी लग रहीं हैं मुझ से जायदा तुम पर अच्छी लग रहीं हैं तुम Bvlgari की अगली एम्बेसडर हो। बस अब तक उनको मालूम नहीं था। आपको और आपकी फैमिली को ढेर सारा प्यार भेज रहीं हु ये मैसेज फैंस को इतना पसंद आया कि कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “प्रियंका की काइंडनेस हमेशा इंस्पायरिंग है।” Bvlgari के सीनियर आर्ट डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी ने भी कमेंट किया, “प्रियंका मैम के साथ-साथ हम सब Bvlgari से सुन रहे हैं। भारती जी, आप पर Serpenti कलेक्शन देखकर सम्मान महसूस हुआ।
