MH-60R Helicopter: भारत और अमेरिका के बीच 7,995 करोड़ का महत्वपूर्ण रक्षा समझौता हुआ है. यह डील भारतीय नौसेना के MH-60R मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों के रखरखाव और सपोर्ट के लिए है. यह समझौता भारत में मरम्मत और निरीक्षण सुविधाओं की स्थापना करेगा, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. इससे इन अत्याधुनिक, एंटी-सबमरीन युद्ध क्षमता वाले हेलीकॉप्टरों की ऑपरेशनल उपलब्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी जो नौसेना की समुद्री सुरक्षा को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करेगा.
