Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत दायित्व विश्वसनीय साक्ष्यों से ही सिद्ध होगा, केवल सहानुभूति के आधार पर कानून नहीं बदला जा सकता. यह मामला अगस्त 2013 में दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो जाने से संबंधित है, जब उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर तेज गति वाली एक कैंटर लॉरी ने टक्कर मार दी थी.
