दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने भारत की विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने में गहरी रुचि दिखाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 16 नवंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसकी पुष्टि की, जहां उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद के लिए औपचारिक अनुरोध दर्ज कराया है। यह सौदा भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूत करने वाला कदम साबित हो सकता है, क्योंकि मिसाइल लखनऊ की ब्रह्मोस इंटीग्रेशन साइट पर निर्मित हो रही है।
ब्रह्मोस मिसाइल, जो भारत और रूस के संयुक्त उद्यम से विकसित हुई है, दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है। इसकी रेंज 290 से 800 किलोमीटर तक है और यह हवा, जमीन, पानी और पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकती है। इंडोनेशिया के लिए यह खरीद दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव को देखते हुए रणनीतिक महत्व रखती है।यह सौदा लगभग 450 मिलियन डॉलर का हो सकता है,
राजनाथ सिंह ने कहा, “इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस खरीदने का बोली लगाई है, जो हमारे रक्षा निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।” इससे पहले, इस साल की शुरुआत में ही दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस सौदे पर चर्चा तेज हो गई थी। इंडोनेशिया, जो 27 करोड़ से अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, भारत के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करना चाहता है।
