Parliament Winter Session: 8 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. वहीं, 9 दिसंबर को राज्यसभा में अमित शाह मोर्चा संभालेंगे. इसके अलावा, चुनावी सुधारों और एसआईआर (SIR) पर भी बहस की तारीखें तय हो गई हैं, जो दोनों सदनों में 9 से 11 दिसंबर के बीच होगी.
