मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका काकर, जो ‘ससुराल सिमर का’ और ‘बिग बॉस 12’ जेसे शो से फेमस हुईं, दीपिका लिवर कैंसर की जंग के दौरान अपने दर्द को खुलकर बयां किया है। स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चलने के बाद मई 2025 में उन्होंने 14 घंटे लंबी सर्जरी कराई, जिसमें उनके लिवर का 22% हिस्सा हटाया गया। 11 सेंटीमीटर के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालने के बाद भी दो साल तक टारगेटेड थेरेपी जारी रहेगी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा, “ये बहुत मुश्किल फेज था, लेकिन फैमिली और फैंस के सपोर्ट से लड़ रही हूं।”
सर्जरी के दौरान रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे रिकवरी तेज हुई। दीपिका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ICU में बिताए दिन डरावने थे, लेकिन अब वे घर लौट चुकी हैं। जून 2025 में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने पहली बार हेल्थ अपडेट शेयर किया, जिसमें कहा, “ट्यूमर फ्री हूं, लेकिन थेरेपी का सफर लंबा है।” पति शोएब इब्राहिम ने भी अपडेट्स देते हुए बताया कि ब्लड रिपोर्ट्स का इंतजार हमेशा डराता है, लेकिन वाइफ मजबूत हैं।
कैंसर बैटल के बीच दीपिका ने सलाह दी कि रेगुलर चेकअप जरूरी है। उन्होंने सेल्फी शेयर कर लिखा, “कुछ दिन बहुत हार्ड होते हैं, लेकिन हिम्मत न हारें।” बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे जैसे हिना खान और रुबीना दिलाइक ने उनकी हिम्मत की तारीफ की। शोएब ने कहा, “हम साथ हैं, ये जंग जीतेंगे।” दीपिका की ये कहानी कैंसर सर्वाइवर्स के लिए प्रेरणा बनेगी।
इस मुश्किल दौर में दीपिका की स्ट्रेंथ ने लाखों को इंस्पायर किया। जल्द ही वे स्क्रीन पर वापसी की प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन फिलहाल हेल्थ फर्स्ट। कैंसर जागरूकता के लिए उनकी आवाज महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस समय उनके जीवन मे बहुत परेशानी आयी पर उन्होंने हर परेशानी का सामना करते हुए आगे बड़ी उनका कहना है समय कठिन है पर समय कट ही जाता है वो बोलते हैं कि वो आने वाले समय में टीवी चैनल पर भी दिखेगी
