Rahul Gandhi Parliament Statement Controversy: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी की विवादित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए ‘एस्केप्ड’ जैसे शब्दों पर ‘EXP’ मार्क लगाया गया है. सभापति जगदम्बिका पाल ने संसदीय गरिमा का हवाला देते हुए इन्हें असंसदीय घोषित किया. सत्ता पक्ष की आपत्ति के बाद जनरल नरवणे से जुड़े संदर्भों को भी आधिकारिक कार्यवाही से बाहर कर दिया गया.
