मिड-डे मील में इडली-चटनी खाते ही तड़पने लगे 89 छात्र, स्‍कूल में मच गई चीख-पुकार, CM ने बैठाई जांच

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के पोलावरम में आदिवासी आश्रम स्कूल के 89 छात्र इडली-चटनी खाने से बीमार हो गए. नाश्ते के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें रम्पाचोडावरम अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर रिपोर्ट तलब की है. लापरवाही के आरोप में हेडमास्टर और वार्डन को नोटिस जारी किया गया है. फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
Scroll to Top