भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार में कितना सोना-चांदी और आभूषण? 46 साल बाद शुरू हुई गिनती, पहले दिन क्या पता लगा

पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की इन्वेंट्री का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 46 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुई इस प्रक्रिया में आधुनिक 3D मैपिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का उपयोग किया गया. पहले दिन लगभग 6 घंटे की गणना में ‘चलती रत्न भंडार’ के 80% आभूषणों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया. प्रशासन के अनुसार शेष बहुमूल्य वस्तुओं की गिनती आगामी दिनों में जारी रहेगी.
Scroll to Top