बिग बॉस 19 के घर में तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां टीवी स्टार गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट पर अपना गुस्सा निकाला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान धोखे और ताने सहने के बाद गौरव का धैर्य टूट गया। अनुपमा फेम गौरव, जो पिछले 11 हफ्तों से शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इस बार खुलकर भिड़ गए।
कैप्टेंसी टास्क में गिटार प्लेटफॉर्म पर धक्कामुक्की के बीच शहबाज बदेशा ने गौरव को बाहर धकेल दिया, जिससे उन्हें फिर से कप्तान बनने का मौका चूकना पड़ा। तन्या मित्तल और नीलम गिरी ने ताने कसते हुए डांस करते हुए चिल्लाया, ‘जीके क्या करेगा?’ तन्या ने कहा, ‘शहबाज ने गौरव के साथ गलत किया।’ गौरव ने जवाब दिया, ‘जितनी ताली बजाओ, मैं शो में रहूंगा और तुम सब देखोगी।’
फिर फरहाना भट्ट ने कूद पड़ीं और तंज कसते हुए पूछा, ‘कौन हो आप? टीवी के सुपरस्टार के साथ क्या हो गया?’ गौरव भड़क उठे और बोले, ‘मैं टीवी का सुपरस्टार हूं और यहां का भी। पावर ऑफ टेलीविजन दिखाऊंगा।’ फरहाना ने उन्हें ‘डरपोक’ कहा, तो गौरव ने पलटवार किया, ‘फिनाले में खड़ी होकर मेरे लिए ताली बजाओगी, देखना। तू पहचानी जाएगी कि तू मेरे सीजन में आई थी।’ यह बहस घर की नई गठबंधन- फरहाना, तन्या, कुणिका और नीलम- की वजह से और भड़की। देखने में बहुत मज़ा आ रहा है और साथ ही साथ इंट्रेस्ट और बढ़ गया
