बचपन में मैंने कच्छा-बनियान गैंग का नाम सुना था… यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर एग्जिबिटर्स भड़के

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम के अंदर शर्टलेस प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना था कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और कथित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार जवाब दे. प्रदर्शन के एक दिन बाद यूथ कांग्रेस ने अपने विरोध का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की तस्वीर साझा की है.
Scroll to Top