West Bengal CEO News: चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल की सुरक्षा वाई कैटेगरी में अपग्रेड कर दी गई है. अब सीएपीएफ जवान उनके ऑफिस में तैनात होंगे. कोलकाता में सीईओ कार्यालय के बाहर विरोध के चलते गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया है. मनोज अग्रवाल को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से पदभार संभालने के बाद से ही तीखे हमलों का सामना करना पड़ा था.
