सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी मामले में इसरो (ISRO) ने सनसनीखेज खुलासा किया है. वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्भगृह के दरवाजे बदले नहीं गए बल्कि तांबे की प्लेटों पर चढ़ी सोने की परत को पारे और रसायनों के जरिए शातिर तरीके से निकाल लिया गया. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि लकड़ी का ढांचा मूल है, लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण तांबे की सतह बदल गई। अब पुलिस की जांच उन तकनीकी विशेषज्ञों पर केंद्रित है.
