जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में 14 नवंबर 2025 की रात करीब 11:20 बजे एक भयानक विस्फोट हुआ, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा फरीदाबाद से जब्त अमोनियम नाइट्रेट जैसे खतरनाक विस्फोटक पदार्थों के सैंपलिंग के दौरान हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि थाने का एक हिस्सा ढह गया और कई वाहन जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि धमाके की आवाज मीलों दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विस्फोट का मुख्य कारण अमोनियम नाइट्रेट था, जो एक अत्यधिक ज्वलनशील रसायन है और उर्वरक के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन आतंकी गतिविधियों में बम बनाने के लिए दुरुपयोग किया जाता है। यह सामग्री फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल के ठिकानों से बरामद की गई थी, जिसमें 360 किलो और 2,550 किलो तक का स्टॉक मिला। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह आकस्मिक हादसा था, जिसमें फोरेंसिक जांच के दौरान लापरवाही बरती गई। 32 लोग घायल हुए, जिनका इलाज 92 आर्मी बेस और SKIMS अस्पताल में चल रहा है।
पाकिस्तान का कहना हे ये हमला उन्होंने किया है लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसे खारिज किया है अधिकारियों ने इसे झूठा प्रचार फैलाने को माना किया है और कहा है ये कोई बाहरी साजिश नहीं है
