दुश्मन की चाल चलने से पहले ही उसका अंत तय,

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत कर लिया है। उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने रविवार को उधमपुर जिले में आतंकवाद-रोधी ग्रिड की समीक्षा की, जहां उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि दुश्मन की चाल चलने से पहले ही उसका अंत हो जाएगा। बसंतगढ़ और रामपुर क्षेत्रों का दौरा करते हुए उन्होंने सैनिकों को निर्देश दिए कि अब सेना रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्री-एम्प्टिव एक्शन लेगी। यह कदम कश्मीर घाटी में आतंकवाद की पुन:प्रवेश को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जहां हाल के वर्षों में कई असफल प्रयास देखे गए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कहा, “सतर्क रहो, सक्रिय रहो और अगर दुश्मन दिखे – तो उसे खत्म कर दोकश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान अब जमीन से लेकर आसमान तक फैला हुआ है, जिसमें ड्रोन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है।

नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर में कई एंटी-टेरर ऑपरेशन चल रहे हैं। हाल ही में जम्मू पुलिस ने डोडा, रामबन, कठुआ और राजौरी में छापेमारी की, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

 

Scroll to Top