ED Digital Arrest: ईडी ने एसपी ओसवाल के डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब, हरियाणा समेत 5 राज्यों में छापे मारे. ईडी ने रूमी कलिता को गिरफ्तार करने के साथ ही करोड़ों की ठगी के सबूत जब्त किए. रूमी कलिता को 23 दिसंबर को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और सीजेएम कोर्ट, कामरूप (एम), गुवाहाटी ने उन्हें 4 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा और बाद में उन्हें जालंधर में विशेष न्यायालय, पीएमएलए के समक्ष पेश किया गया, जिसने आरोपी को 2 जनवरी तक 10 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया.
