Railway Halal Meat: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भारतीय रेलवे को ट्रेनों में केवल हलाल मांस परोसने पर नोटिस जारी किया. आयोग ने सुनील अहिरवार की शिकायत पर रेलवे से दो सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि “भारतीय रेलवे मांसाहारी भोजन में केवल हलाल-प्रसंस्कृत मांस परोसता है, जिससे अनुचित भेदभाव पैदा होता है और मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है”.
