ओडिशा के बलांगीर में चिप्स के पैकेट से निकला खिलौना एक मासूम के लिए ‘काल’ बन गया. आठ वर्षीय अंकेश ने पैकेट से निकले खिलौने को खेल-खेल में आग में डाल दिया. इसके बाद हुए जोरदार धमाके ने बच्चे की एक आंख की रोशनी छीन ली. पीड़ित परिवार ने टीटलागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराकर दोषी कंपनी पर सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
