Kaziranga Tiger News: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सप्ताह में दो बाघों की मौत हो चुकी है. हालांकि, जांच में शिकार के कोई संकेत नहीं मिले हैं. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वर्ष 2022 की गणना के आधार पर 2,613 एक सींग वाले गैंडे पाए गए हैं. इसी वर्ष की गणना में यहां 104 बंगाल टाइगर दर्ज किए गए थे.
